kiski banegi sarkar 2024

 


                                             photo by flickr.com

article written by: mahendra verma



आज दिनांक 04@06@2024 को भारत देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाये गये। शुरू में तो काग्रेस आगे चल रही थी मगर अमित शाह ने करीब डेढ़ सौ अधिकारीयो को फोन लगाये उसके बाद पास पलटा और भाजापा को 239 सीट और बाकी सीट एनडीए को मिली।

टीडीपी प्रमुख एन. चन्द बाबू नायडू को 9 सितम्बर 2023 को एक घोटाले में फँसाकर जेल भेजा गया । क्या आज के दौर में चन्द्र बाबू उस जेल के दौर को भूल जायेगे। और एनडीए में रहेगे। बात एनडीए की नही है आज एनडीए को भी संविधान बचाना होगा। संविधान को बचाने के लिये इन्डिया देश के साथ आना होगा तभी देश बचेगा ।लोकतन्त्र कायम रहेगा।

देश के लिये सोचना होगा। देश की जनता को रोजगार देना होगा। मंहगाई को कम करना होगा और चन्द्र बाबू व नीतिश कुमार को अपने अस्तित्व की लड़ाई को लड़कर अपने अस्तित्व को बचाना होगा।

नीतिश कुमार के पीछे भी सीबीआई छोड़ी गई और मजबूर किया गया गोदी का साथ देने के लिये। आज जो समय मिला है सत्य का साथ देने का ।क्या नीतिश कुमार और चन्द्र बाबू इण्डिया देश का साथ देगे। साथ देना चाहिये और साथ देगे। परमात्मा ने नीतिश कुमार और चन्द्र बाबू को अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका भी दिया है। मगर याद रहे परमात्मा मौका एक बार ही देता है। गद्दी तभी कायम रहती है जब मनुष्य का अस्तित्व कायम रहता है।

सबसे बड़ी बात मानने की है कि ममता बेनर्जो एक आयरन लेडी है ।जिन्होने किसी से समझौता नही किया और आज इसी फलस्वरूप पश्चिम बंगाल में 32 सीटे जीत ली है। ममता बेनर्जो ने अपने अस्तित्व को कायम रखा इसलिये इन्हे इतनी सीटे मिली है। ममता बेनर्जो ने सत्य का दिया है और अपने बल बूते पर चुनाव लड़ा है। इस बात की तारीफ जितनी की जाये कम है।

काग्रेस और अखिलेश यादव ने यूपी में कमाल कर दिया। कांग्रेस और इन्डिया गठबन्धन के वोट पूर्ण ईमानदारी और मेहनत के है। काग्रेंस धर्म की राजनीति नही करती ।काग्रेस सत्य कर्म के आधार पर चलती है इसलिये एक बार फिर काग्रेस गठबन्धन उभर कर आया है और उम्मीद है कि काग्रेस इस बार अपनी सरकार केन्द्र में जरूर बनायेगी।

अब प्रश्न यह उठता है कि एनडीए गठबन्धन करके जो पार्टोयाँ सरकार बनायेगी उनमें से किसी को रेलवे विभाग चाहिए , हर किसी को बढि़या से बढि़या विभाग चाहिये। मगर जनता को क्या मिलेगा? जो जनता 2013 के बाद 40-45 रूपये किलो आटा खरीद रही है क्या यह महंगाई कम होगी जवाब है नही । क्या जनता के बच्चों भविष्य जो अन्धकार में है नौकरी नही है क्या बेरोजगारी दूर होगी जवाब है नही  क्या भ्रष्टाचार खत्म होगा जवाब है नही।

एक आम आदमी पार्टो ने दिल्ली ने पानी ]बिजली जनता को फ्री दिया अस्पताल की सरकारी सुविधाए फ्री सुविधाए दी जो इतिहास में किसी भी पार्टो ने नही दिया वह आम आदमी ने दिया मगर केजरीवाल, मनीष सिसौदिया] सत्येन्द्र जैन को क्या मिला सिर्फ जेल की सलाखें।

वो भी बिना कसूर के। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने आप पार्टो को भी धोखा दिया तो ऐसे इस मूर्ख जनता के लिये कौन सोचेगा। जो ईमानदारी से इस जनता के लिये कार्य करेगा वह जेल में डाल दिया जायेगा। इसलिये भारत देश की जनता को अपनी रूढि़वादी अविकसित मानसिकता को बदलना होगा तभी देश के हालात बदलेगे। मगर भारत देश की जनता में एकता नही है।इस बात का फायदा उठाकर राजनीतिज्ञ  calculation करके जनता का बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतते है । जनता एक छोटा सा सवाल को सोचे हर पाँच साल में चुनाव होते है मगर जनता को मंहगाई ]बेरोजगारी] भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नही मिला जनता तो आजाद देश की गुलाम है।


Post a Comment

0 Comments